Thursday, January 4, 2024

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2.0, नाम क्या है, कब से होगी शुरू? जानिए पूरा रूट मैप

 नई दिल्ली: 2024 का चुनाव यानी सत्ता के फाइनल मुकाबले से पहले कांग्रेस 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकालने जा रही है। कांग्रेस की यह यात्रा 6,700 किमी. से ज्यादा की दूरी तय करेगी। यात्रा 67 दिनों तक चलेगी जिसमें 110 जिले, 100 लोकसभा सीटें और 337 विधानसभा सीटें कवर की जाएंगी। कांग्रेस की इस न्याय यात्रा की शुरुआत 14 जनवरी को मणिपुर से होगी जो 20 मार्च को महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में जाकर समाप्त होगी। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने आज एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की मदद से पूरा रुट मैप समझाया है। बता दें कि यात्रा के दौरान उत्तर प्रदेश के सबसे ज्यादा 20 जिले कवर किए जाएंगे। कांग्रेस का यूपी में सबसे खराब प्रदर्शन रहा है।

No comments:

Post a Comment